फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर के बाद चेते अधिकारी, बापूधाम में क्वारंटीन घरों में पहुंचाया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बापूधाम फेज-3 की गली में क्वारंटीन 11 परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा होने की सच्चाई सामने आने के बाद मंगलवार को प्रशासन की नींद टूटी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी शाम को राशन लेकर बापूधाम पहुंचे और गली में क्वारंटीन परिवारों को राशन क वितरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्रमवार सभी परिवारों को राशन का वितरण किया जा रहा है। फेज 3 की गली में क्वारंटीन किए गए सभी 11 घरों में बुधवार की सुबह तक राशन पहुंच जाएगा। वहीं, राशन पाकर गली के लोगों ने अमर उजाला को थैंक्यू कहा।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना का गढ़ बनने के बाद प्रशासन ने बापूधाम में सभी लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी। ऐसे में कुछ लोगों को सूद धर्मशाला, पीयू के हॉस्टल नंबर 8 में क्वारंटीन किया गया। वहीं ठीक होकर लौटे व मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया। ऐसे में इन तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी भी प्रशासन की थी, लेकिन लोगों तक राशन नहीं पहुंचा। बापूधाम फेज-3 की गली में क्वारंटीन 11 परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया था क्योंकि पूरी गली को सील कर दिया गया है। इस समस्या को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। मंगलवार को कॉलोनी में राशन बंटने की सूचना पर फेज 3 की गली में रहने वाले सभी 11 परिवार पूरे दिन राशन पहुंचने का इंतजार करते रहे। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी परिवारों को बुधवार तक राशन पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अब अधिकारी सभी लोगों को राशन देने के साथ उनकी अन्य आवश्यकता के बारे में जान रहे हैं ताकि लोगों में विरोध की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें