फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उमस के बाद अब मेघों का प्रहार, तीन दिन झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उमस और तेज गर्मी से जूझ रहे चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र ने 19 से 23 जुलाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 20, 21 और 22 जुलाई मानसून का सबसे प्रभावी दौर रहेगा। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी व पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा लेकिन 19 जुलाई से बादलों की सक्रियता तेजी से बढ़ेगी। 21 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा का अनुमान है, जबकि 20, 22 और 23 जुलाई को भी कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव, यातायात बाधित होने और ग्रामीण इलाकों में जल निकासी की समस्या पैदा होने की आशंका जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
शनिवार को चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहा, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल रखा। शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। अगले पांच दिनों तक मौसम तेजी से करवट बदलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें