फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप सरकार बनने के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया : संजीव अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने सोमवार को गुरुग्राम में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी इन्वेस्ट पंजाब पहल के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हमें 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है और इन निवेशों से डेढ़ लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। अरोड़ा ने बताया कि बड़ी संख्या में उद्योगपति पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं जिनमें स्टील, आईटी और सेमीकंडक्टर उद्योग शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब में एक हॉस्पिटल चेन भी स्थापित होने जा रही है। इन्फोसिस लिमिटेड भी मोहाली में अपने प्लांट का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्धमान स्टील और हैप्पी फोर्जिंग द्वारा पंजाब में स्टील प्लांट स्थापित किए जाएंगे। फोर्टिस अस्पताल मोहाली में 950 करोड़ रुपये का और निवेश करेगा। हम एक नई औद्योगिक नीति लेकर आ रहे हैं जो उद्योग के हर सेक्टर का ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें