फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद होगी आप के सीएम की घोषणा : केजरीवाल

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को साफ कर दिया कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला विधानसभा चुनाव के बाद लिया जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट तौर पर कहा कि अब कोई भी प्रत्याशी बदला नहीं जाएगा। 

चंडीगढ़ में तीन दिन रुककर पंजाब के ट्रेडर्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों से मिलने पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि इस समय यह अहम नहीं है कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद का अधिकारी कौन होगा, बल्कि आम लोगों को अकाली और कांग्रेसियों से आजाद कराना जरूरी है। 
विज्ञापन

'खुद पंजाब में रहकर चुनाव के लिए रणनीति देखूंगा'

केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि अब मैं खुद पंजाब में रहकर चुनाव के लिए रणनीति देखूंगा। इन चुनावों में पंजाब के आम लोगों की जीत होनी निश्चित है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है और अब तो पोलिंग कैम्पेन की तैयारी की जा रही है। 

कई आप प्रत्याशियों के बारे में लोगों द्वारा शिकायत किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी सीट पर कोई मनमुटाव नहीं है। 

ज्यादातर लोग केवल उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन वर्करों को शिकायतें थी, उन्हें भी मना लिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आप कीनीतियों के अंतर्गत अगर किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ करप्शन, करेक्टर और क्राइम को लेकर एक भी मामला सामने आया तो पार्टी को भले ही विधानसभा सीट खाली छोड़नी पड़े, ऐसे प्रत्याशी को फौरन हटा दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें