फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी से गठबंधन पर बोले केजरीवाल- ममता ने नहीं की अभी चर्चा

Wed, 04 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'नोटबंदी की आड़ में हुआ 8 लाख करोड़ का खेल' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी की मुहिम से न तो काला धन आया और न ही भ्रष्टाचार दूर हुआ, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि पीएम मोदी ने यह मुहिम किस उद्देश्य से चलाई थी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में 8 लाख करोड़ का खेल किया गया है, जो लोन के रूप में माफ किया जाना है।
विज्ञापन


बैंकों में लोन दी गई रकम के 8 लाख नाम परफार्मेंस एसेट हो गए थे। मोदी सरकार ने बीते दो साल में 1.14 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए। सुप्रीम कोर्ट ने जब कर्ज माफ किए लोगों की सूची मांगी तो सरकार ने इतने महीने बाद भी लिस्ट नहीं सौंपी।  उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते बैंकों में 14-15 लाख करोड़ रुपये पहुंचे हैं, जिनमें से सरकार 8 लाख करोड़ के लोन माफ करेगी। इस कड़ी में, हाल ही में सरकार ने विजय माल्या के 1200 करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं।

इस बीच, मंगलवार को अरविंदर केजरीवाल ने पंजाब से आए माइक्रो, स्माल और मीडियम इंडस्ट्री एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन काउंसिल राजपुरा, पंजाब स्टेट एडेड स्कूल टीचर्स और अन्य मुलाजिम यूनियन, एक्स सर्विस मैन मूवमेंट पंजाब समेत अनेकों जत्थेबंदियों के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता ने गठबंधन पर चर्चा नहीं की

केजरीवाल - फोटो : File Photo
राज्यों में निष्पक्ष चुनाव यकीनी बनाए आयोग 
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग अब मन बना चुके हैं और सूबे से भ्रष्ट अकाली और कांग्रेसियों को चलता करके आम लोगों की सरकार बनाई जाए। केजरीवाल ने कहा कि सूबे में 1 या 2 दिन में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी और इसके बाद अकालियों द्वारा सरकारी मशीनीरी का दुरुपयोग करके डराए गए लोग अपने घरों से बाहर आ जाएंगे और सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर आम आदमी पार्टी के हक में खड़े होंगे।

ममता ने गठबंधन पर चर्चा नहीं की
पंजाब में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जगमीत बराड़ के उन बयानों पर कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की बात कर रही हैं, को सिरे से खारिज करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी ममता बनर्जी से अक्सर विभिन्न विषयों पर बात होती रहती है लेकिन उन्होंने कभी पंजाब में तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं की। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से भी इस मामले पर कभी बात नहीं की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें