मनीमाजरा। सेक्टर-45 स्थित मकान की छत से वीरवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर पांचवीं की छात्रा की मौत हो गई। 11 वर्षीय मृतक बच्ची की पहचान निशा के रुप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। यहां अपनी बुआ को पास रहती थी।
जानकारी के अनुसार निशा सेक्टर-45 स्थित सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। वीरवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर की जगह दूसरे के छत पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची अचानक नीचे गिर गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसकी बुआ ने बताया कि बच्ची को उसके पिता की मौत के बाद चंडीगढ़ अपने पास ही लेकर आ गई थी। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच करने में लगी है।