फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चेयरमैन के बाद एचएसएससी में दो नए सदस्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में एडवोकेट हिम्मत सिंह को चेयरमैन नियुक्त करने के बाद अब हरियाणा सरकार ने दो नए सदस्य भी नियुक्त किए हैं। इनमें सिरसा के सुभाष चंद्र और हिसार के साधु राम जाखड़ को सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 65 साल या 3 साल तक होगा। ग्रुप सी और डी की भर्तियों का जिम्मा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास है। फिलहाल नौकरियों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है, क्योंकि आगामी कुछ माह में ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं और सरकार लंबित भर्तियों को पूरा करने की तैयारी में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें