गुरदासपुर के दीनानगर में आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा काफी प्रभावित हुई है। मंगलवार को पहलगाम के रास्ते करीब आठ सौ शिव भक्त पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए गए, जबकि बालटाल के रास्ते से यात्रा बंद है।
इसके अलावा जिन भंडारे वालों की 2 अगस्त घर वापस का समय है वे अपना सामान एकत्र करने में जुटे हुए हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त तक चलती नजर नहीं आ रही है।
पहलगाम से भंडारे वालों ने टेलीफोन कर बताया कि मंगलवार को पवित्र गुफा के लिए लगभग आठ सौ शिव भक्त रवाना हुए हैं, जबकि बालटाल से यात्रा बंद होने के कारण सभी यात्री पहलगाम से यात्रा कर रहे हैं। एक भंडारे वाले ने बताया कि गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के कारण ही लोग यात्रा पर नहीं आ रहे हैं।
गुरदासपुर के रास्ते से ही जम्मू-कश्मीर का रास्ता पड़ता है। आतंकी हमले के बाद बहुत से लोगों के दिलों में भय पैदा हो गया है। इसके अलावा बालटाल में एक हफ्ते के भीतर बादल फटने की हुई घटना से भी लोग भयभीत हैं।