एसवाईएल के पानी की लड़ाई लड़ने के बाद इनेलो चंडीगढ़ को हरियाणा को सौंपने के लिए संघर्ष शुरू करेगा। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने वीरवार को अंबाला सिटी की नई सब्जी मंडी में यह एलान किया।
उन्होंने पंजाब सीमा में नहर की खुदाई के लिए कूच करने से पहले कहा कि हरियाणा अपने हक का पानी लेकर ही रहेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। अब उनकी अगली लड़ाई चंडीगढ़ को लेने की होगी। वे इसके लिए जल्दी योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे और जीतेंगे।
चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है और वे इसे भी लेकर रहेंगे। एसवाईएल के पानी के साथ ही चंडीगढ़ पर उनका पूरा हक है, इसलिए वे बिना कानून व्यवस्था बिगाड़े शांतिपूर्ण तरीके से इसकी लड़ाई लड़ेंगे।