फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मिलकर जोश में दिखीं तीनों महिला पहलवान, देखिए क्या किए दावे?

Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
विज्ञापन
ओलंपिक क्वालिफायर तीनों महिला पहलवान जोश में नजर आईं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात के बाद ओलंपिक क्वालिफायर तीनों महिला पहलवान जोश में नजर आईं। रियो ओलंपिक में पदक जीतने की तैयारी कर रही विनेश फौगाट, बबीता फौगाट और साक्षी मलिक ने आज स्पेन के लिए उड़ान भरी। वहां अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के अलावा छह दिवसीय कैंप में भी शिरकत करेंगी। साथ ही पुरुष पहलवानों की टीम और तीन कोच भी जा रहे हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक में महिला कुश्ती पहली बार 1998 में शामिल की गई थी। तब से लेकर 2012 में हरियाणा की गीता फौगाट ने देश की तरफ से ओलंपिक में हिस्सा लिया था, लेकिन वह भी पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। इस बार हरियाणा की तीन महिला पहलवानों ने देश की तरफ से रियो ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। विनेश फौगाट 48 किलोग्राम, बबीता फौगाट 52 किलोग्राम और साक्षी मलिक 58 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगी।

हर रोज छह घंटे की मेहनत नहीं जाने दूंगी बेकार
ब्राजील में होने वाले ओलंपिक के लिए रोजाना सुबह और शाम 6 घंटे की कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी है ताकि कोई कमी न रह जाए। काफी इंतजार व संघर्ष के बाद ओलंपिक में खेलने का मौका मिला है, जिसे बेकार नहीं जाने दूंगी।
विज्ञापन

विनेश फौगाट 

विरोधियों की कमजोरियों पर कर रही वर्क
पहली बार मौके मिला है। महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं, जिनमें पूरी तैयारी करनी है। हर दृष्टिकोण से कोच तैयारी करवा रहे हैं। अपने विरोधियों की कमजोरी और खामियों पर काम कर रहे हैं।
बबीता फौगाट 

पीएम के भरोसे से बढ़ा हौसला  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलने के लिए बुलाया था और शुभकामनाएं दी है। पीएम को भी भरोसा है कि महिला पहलवान पहली बार ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी। उनके भरोसे से हौसला बढ़ा है। 
साक्षी मलिक
विज्ञापन

बेलारूस या रूस में प्रयास, नहीं तो देश में होगी तैयारी

दस दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का आठवां दिन - फोटो : अमर उजाला
महिला पहलवानों के साथ स्पेन जा रहे कोच कुलदीप मलिक का कहना है कि तीनों पहलवान अच्छी तैयारी कर रही हैं। गुरुवार को स्पेन के लिए रवाना होंगी। यूएसए ने रियो ओलंपिक से पहले कैंप के लिए मना कर दिया। अब कुश्ती फेडरेशन को बेलारूस व रूस के जवाब का इंतजार है। अगर वहां भी बात नहीं बनी तो रियो जाने से पहले देश में पहलवान तैयारी करेंगी।

पुरुष पहलवान भी जा रहे स्पेन
महिला खिलाड़ियों के साथ पांचों पुरुष पहलवान भी कोच कुलदीप सिंह और जगमेंद्र के साथ स्पेन जा रहे हैं। योगेश्वर दत्त, नरसिंह यादव और संदीप तोमर जहां फ्री स्टाइल कुश्ती में पसीना बहाएंगे, वहीं रविंद्र खत्री और हरदीप ग्रीको रोमन मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें