फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का भाषण सुन पंचायत का फैसला, पता करेंगे गांव की जन्म तारीख

Mon, 25 Apr 2016 01:47 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : pti
विज्ञापन
पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर से लाइव भाषण सुनने के बाद ग्राम पंचायत दड़वा ने रविवार को फैसला लिया है कि वह अपने गांव के जन्म की तारीख पता करेंगे। भाषण के तुरंत बाद दड़वा के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


हैप्पी ने बताया कि जल्द एक प्रस्ताव पास कर बीडीपीओ कार्यालय में भेजा जाएगा, जो सभी गांव के जन्म की तारीख पता कराने की कोशिश करेंगे। जन्म की तारीख पता चलने पर भव्य कार्यक्रम होगा। पंचायत की ओर से किए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।

गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि सभी गांव के लोगों से निवेदन किया है कि वह चंडीगढ़ से अपने-अपने गांव के जन्म का पता करें। गांव के अधिकतर लोगों को सभा की बैठक में बुलाया जाएगा। ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के समापन पर गांव के स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनके किए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, खुड्डा लहौरा, किशनगढ़, बहलाना, कैंबवाला में भी स्क्रीन लगाकर पीएम मोदी का भाषण सुनवाया गया।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे अधिकारी
ग्राम पंचायत दड़वा की ओर से कराए जा रहे कार्यक्रम में कृषि और ग्रामीण विकास के सचिव नरसिम्हा, डीसी अजीत बालाजी जोशी को भी कार्यक्रम में आना था। पंचायत के प्रतिनिधि उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें