फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिअद का साथ छोड़ने के बाद चंडीगढ़ में हरदीप सिंह ने थामा आप का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़ने के बाद हरदीप सिंह बुटरेला वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। वे अपने समर्थकों के साथ हरदीप सिंह ने आप का हाथ थाम लिया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया।शिरोमणि अकाली दल ने हरदीप सिंह को चंडीगढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पार्टी से समर्थन न मिलने का हवाला देकर ही उन्होंने टिकट लौटा दिया और अपना इस्तीफा भी दे दिया था। हरदीप सिंह चंडीगढ़ से 3 बार वार्ड पार्षद रहे हैं। वह नगर निगम चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद हरदीप सिंह ने पार्टी में शामिल कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मान सरकार के दो साल के कार्यों और लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने कहा कि वीरवार को काफी देर तक मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठकर विकास कार्यों पर चर्चा की। उनके पास पंजाब के विकास के लिए बड़ा विजन है। मुझे लगा कि मुझे और मेरे साथियों को चंडीगढ़ के लोगों के काम करवाने के लिए किसी पार्टी का हाथ पकड़ना पड़ेगा, इसलिए हमने आम आदमी पार्टी को और भगवंत मान को चुना, जिनके विजन के साथ पंजाब आगे बढ़ रहा है। हम चंडीगढ़ को भी इनके विजन के तहत आगे बढ़ाएंगे।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा फायदापार्षद हरदीप सिंह के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से शिअद को बड़ा घाटा और कांग्रेस को लाभ हुआ है। आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक प्रमुख घटक है। आप के पार्षद में एक और बढ़ोतरी होने के साथ-साथ कांग्रेस के उम्मीदवार को भी पूरा लाभ मिलेगा क्योंकि वे अब वे भी उन्हें सपोर्ट करेंगे। इस वर्ष मेयर चुनाव में हरदीप सिंह ने भाजपा को मत दिया था। अब हरदीप के आप में शामिल होने से गठवंधन के पार्षदों की संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन

ऐसे बनी बात...शिअद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन हरदीप सिंह के घर पहुंचे थे। लंबी बातचीत के बाद निर्णय लिया गया। हरदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ बैठक कर आप में शामिल होने का फैसला किया। हरदीप सिंह ने बताया कि 21 साथियों के साथ वे आप में शामिल हुए हैं।
सेक्टर-18 में हरदीप सिंह का हुआ स्वागत
सेक्टर 18 में हरदीप सिंह का मेयर और पार्षदों ने सम्मान किया। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी भी मिले। मनीष तिवारी ने कहा कि हरदीप सिंह का आप में आना बेहतर है। लक्की ने कहा कि हरदीप के आने से गठबंधन और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें