फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छूटने के बाद रोजमर्रा का खर्चा चलाने के लिए करने लगा चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नौकरी छूटने के बाद रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए वाहन चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर खुर्द निवासी 29 वर्षीय आसिम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक ऑल्टो कार और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आसिम लॉकडाउन के पहले सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई। उसने घर का खर्च चलाने के लिए शहर में अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी शुरू कर दी। उसने मनीमाजरा से दो एक्टिवा, एक ऑल्टो कार और ऑटो चुराया। इसके बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना ने एक टीम का गठन किया। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का आरोपी मनीमाजरा के इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने मोटर मार्केट के पास नाके पर चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि चोरी की वारदात में उसका अन्य साथी भी शामिल है, जो चोरी की गाड़ियों को बेचने में उसकी मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें