फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक: पाक के ‘रिएक्शन’ अटैक का खतरा, एयरफोर्स हाईअलर्ट

Mon, 03 Oct 2016 11:55 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट
विज्ञापन
army
विज्ञापन
पीओके में आतंकियों के सात लांच पैड पर सेना के सर्जिकल अटैक के बाद आतंकी संगठनों से रिएक्शन अटैक (प्रतिक्रियात्मक हमले) का खतरा बढ़ गया है। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस पाकिस्तान और पीओके में समर्थित आतंकी संगठन अटैक कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने नार्थ इंडिया में तमाम एयरफोर्स स्टेशनों को अब अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अलर्ट रहने के ये निर्देश यहां अंबाला के सैन्य क्षेत्र स्थित उत्तर भारत के सबसे बड़े एयरफोर्स स्टेशन 7 विंग में भी पहुंच चुके हैं। वीरवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आला अफसरों ने बैठक कर हालात पर चर्चा की और हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, सर्जिकल अटैक के बाद एलओसी पर बने तनाव और पाकिस्तान में बनी हलचल को लेकर आर्मी भी विभिन्न पहलुओं को लेकर गंभीर है।

यहां अंबाला मिलिट्री बेस कैंप से जुड़ी विभिन्न राज्यों व शहरों में स्थित वेस्टर्न कमांड, खड्गा टू कोर, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल सब एरिया हेडक्वार्टर के आला अफसरों को अपने अधीनस्थ यूनिटों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। ऐहतियातन जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जो जवान पहले से ही छुट्टियों पर चल रहे हैं, उनकी फिलहाल छुट्टियां रद्द नहीं होंगी।
विज्ञापन

प्रतिक्रियात्मक हमले को लेकर सेना गंभीर, सरगर्मियां बढ़ाईं

इंडियन आर्मी - फोटो : Self
सैन्य सूत्रों ने बताया कि हालांकि सेना ने अपना सर्जिकल स्ट्राइक को पूरी तरह से सार्वजनिक कर दिया है और भले ही सेना के इस कदम से यहां भारत में लोग उत्साहित हैं, लेकिन पीओके और पाकिस्तान में इसकी निंदा की जा रही है। पाक सेना और पीओके आतंकी शिविरों में इस बात को लेकर खासी हलचल है।

इसलिए सेना हाईकमान को अंदेशा है कि इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान या आतंकी अपनी प्रतिक्रिया के रूप में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं या हमला कर सकते हैं। सैन्य सूत्रों की मानें तो दुश्मनों के प्रतिक्रियात्मक हमले या आतंकी घटनाएं जम्मू एवं कश्मीर और पंजाब में होने की ज्यादा आशंका है।

सेना के एक अफसर के अनुसार पाकिस्तान ऐसे नापाक मंसूबे रखता है, इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चौकस रहने की ज्यादा जरूरत है। इसी के चलते हरियाणा के छावनी क्षेत्र को अलर्ट और पंजाब व जेएंडके की छावनियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। जबकि इंडियन एयरफोर्स अथॉरिटी को भी अलर्ट रहने और एक्सरसाइज तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

पाक कर चुका है अंबाला पर हवाई हमले

demo pic - फोटो : demo pic
अब रिएक्शन अटैक के खतरे से सतर्क हो रही सेना के लिए अंबाला का सैन्य क्षेत्र एक अति संवेदनशील छावनियों में से एक है। क्योंकि उतर भारत का सबसे बड़ा आर्मी बेस कैंप और सबसे बड़ा एयरबेस अंबाला में ही मौजूद हैं।

उधर, पाकिस्तान पहले भी विभिन्न युद्धों में अंबाला को अपना निशाना बना चुका है। पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट अंबाला में बमबारी कर चुके हैं। एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बना चुके हैं।

लेकिन वो अलग बात है कि भारतीय सेना ने अंबाला आने के बाद इन पाक लड़ाकू विमानों को वापस नहीं जाने दिया और यहीं उन्हें मार गिराया। मगर आज भी अंबाला का आर्मी बेस कैंप पाकिस्तान के बड़े टारगेट में शुमार है।
विज्ञापन

सर्जिकल हमले से अफसरों, जवानों में जोश

Indian Army - फोटो : File Photo
आतंकियों के लांच पैड (शिविरों) पर सर्जिकल अटैक कर ताबड़तोड़ कार्रवाई से यहां लोकल मिलिट्री अथॉरिटी के तमाम अफसर और जवान खासे जोश में हैं। सेना ने ये कार्रवाई भिंबेर, केल, लीपा और टट्टापानी समेत अन्य इलाकों में की।

रात साढ़े बारह बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक चले इस आपरेशन में सेना का दावा है कि उन्होंने 5 से 7 आतंकी लांच पैड तबाह किए हैं। इसमें आतंकी और पाक सेना के जवान मारे गए हैं।

सेना ने दावा किया है कि यह आतंकी इसी इलाके से एलओसी को क्रास कर भारत में दाखिला होने और महानगरों पर हमला करने के फिराक में थे। लेकिन विश्वसनीय और पुष्ट सूचना के बाद ही सेना इस सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन को अमल में लाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें