टी-20 मैच में भारत के बुरी तरह से हारने पर चंडीगढ़ में क्रिकेट समर्थकों ने युवराज सिंह के घर पर पथराव कर दिया।
भारत की हार में युवराज सिंह की खराब बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा, जो अंतिम समय में 21 गेंदों में महज 11 रन ही बना पाए।
इससे गुस्साए भारी तादाद में क्रिकेट प्रेमी मनीमाजरा कांप्लेक्स स्थित घर पहुंचे और वहां युवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया।
पथराव की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और क्रिकेट समर्थकों को शांत करवाने की कोशिश में जुट गई।