फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में कांग्रेस और आप दोनों एक समान : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सदस्य भाजपा में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया और केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस से भी आगे निकलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और जब कांग्रेसी हमारे बढ़ते ग्राफ को देखते हैं, तो उनका पेट खराब हो जाता है। 4 अक्तूबर को जब परिणाम आएंगे, तो भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
सैनी सोमवार को यहां सीएम आवास पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों सहित गुहला चीका विधानसभा के गांव पटाक माजरा से गुरजीत सिंह के साथ आए सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा ज्वाइन कराने के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं व लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य दलों के लोग भाजपा की रीति-नीति से आकर्षित होकर भाजपा में हर रोज शामिल हो रहे हैं। प्रदेश में भाजपा ने बिना भेदभाव समान रूप से विकास कराया है। 10 वर्षों से हमारी सरकार ने गरीब, युवा, महिला और अन्नदाताओं की उन्नति, समृद्धि के लिए संकल्पित होकर काम किया है। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को विधानसभा चुनाव है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात हर विधानसभा में कमल खिलाने के कार्य में जुट जाएं।
विज्ञापन


बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र विशेष जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है : सैनी
रक्षाबंधन पर्व पर अनेक महिलाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हमारी लाड़ली बहनों ने रक्षाबंधन के पावन मौके पर रक्षा-सूत्र बांधा है। बहनों का यूं स्नेह मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। रक्षा सूत्र मेरे लिए विशेष जिम्मेदारी का एहसास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें