फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रास्ता देने को लेकर हुई बहस के बाद सीने में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शनिवार की शाम चंडीगढ़ के सेक्टर-32 इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ता देने को लेकर शुरू हुई बहस ने ऐसा मोड़ लिया कि बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई। पैदल जा रहे 44 वर्षीय सुरजीत सिंह पर एक अज्ञात युवक ने अचानक चाकू से सीने पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बुड़ैल निवासी सुरजीत लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। होश में आने पर उसने तुरंत अपने पड़ोसी अमर को फोन किया। अमर की मदद से उसे सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसका इलाज जारी है।
पुलिस को दिए बयान में सुरजीत ने बताया कि वह सेक्टर-32 से होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-33 की तरफ से आए एक युवक से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। अचानक ही युवक ने जेब से चाकू निकाला और सीने में घोंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें