फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ने गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल का नहरी पानी रोका: आफताब अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ने सीएम के मुख्य प्रधान सचिव से मुलाकात कर दखल देने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता व नूंह के विधायक आफताब अहमद ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में नहरी पानी की सप्लाई रोक दी है। इससे इलाके के किसान काफी परेशान हैं। मंगलवार को उन्होंने इस बारे में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर के साथ बैठक कर गुड़गांव कैनाल में तत्काल प्रभाव से पानी छोड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री के सिंचाई सलाहकार देवेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने मुख्य प्रधान सचिव को एक लिखित मांग पत्र भी सौंपा। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में पानी आपूर्ति को रोकना सरासर अन्याय है। यह बेहद गंभीर मामला है, जिससे किसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने बताया कि पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई ठप है। नूंह के किसान व स्थानीय लोगों ने बताया है कि पानी की कमी की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी यूपी में भेजा जा रहा है। यह नहरी पानी राजस्थान के कुछ जिलों की प्यास भी बुझाता था, लेकिन अब राजस्थान के लोग भी तंग हो गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द से जल्द नहरों में पानी की आपूर्ति चालू करवाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें