फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फरवरी को एडवाइजरी काउंसिल की बैठक, चंडीगढ़ की तरफ भी एयरपोर्ट का गेट खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करीब डेढ़ साल बाद 10 फरवरी को एडवाइजरी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। बैठक में मेट्रो, चंडीगढ़ की तरफ भी एयरपोर्ट का गेट खोलने, कलेक्टर रेट कम करने, हुक्का पर प्रतिबंध, दूसरे मेडिकल कॉलेज, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रशासन ने चर्चा के लिए मुद्दे तय कर लिए हैं।
विज्ञापन

एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। पहले यह बैठक अप्रैल में होनी थी, लेकिन कोविड की वजह से उसे टाल दिया गया था। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस काउंसिल में शहर के जाने-माने लोग सदस्य हैं और वह सभी एकत्रित होकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हैं। बैठक में शामिल मुद्दों को लेकर यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि उनकी तरफ से कुछ मुद्दे तय किए गए हैं, जिनपर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की मांग है कि एयरपोर्ट का एक गेट चंडीगढ़ की तरफ भी होना चाहिए, ताकि लोगों को सहूलियत हो। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के मकानों में किए गए बदलावों को नियमित कराने संबंधी सभी प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मेट्रो, हुक्का बार पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाना, कलेक्टर रेट को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर भी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक में फिर उठेगा ट्रिब्यून फ्लाईओवर का मुद्दा
ट्रिब्यून फ्लाईओवर का मुद्दा भी अहम रहने वाला है। 472 पेड़ों की कटाई पर रोक लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रशासन को अन्य विकल्प तलाशने के आदेश जारी किए थे। प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर एक जन सुनवाई की थी और शहरवासियों से सुझाव मांगे थे। इसके बाद पूर्व वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक टेक्निकल कमेटी का गठन किया, जिसने आठ मॉडल को देखा। कमेटी ने सभी प्रस्तावों को रद्द कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने हाईकोर्ट में जवाब दिया है कि वह फ्लाईओवर ही बनाना चाहता है, लेकिन प्रशासक बदनौर इस पर एडवाइजरी काउंसिल में चर्चा करना चाहते हैं। वहीं, दूसरे मेडिकल कॉलेज, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता देना और उद्योगपतियों की मांगों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

पिछली एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में नहीं आया था कोई एजेंडा
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में पिछली एडवाइजरी काउंसिल की बैठक 13 सितंबर 2019 को सेक्टर-10 स्थित माउंटव्यू होटल में आयोजित की गई थी। इस बैठक में कोई एजेंडा तो नहीं लाया गया था, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर, पार्किंग पॉलिसी और सुखना लेक को व्हीकल फ्री बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों की तरफ से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दी गई थी। सदस्यों ने ट्रैफिक चालान के बढ़े रेट, अंडरपास, डॉग शेल्टर आदि पर भी कई सुझाव दिए थे। इसके अलावा बैठक में सड़कों पर खुले घूम रहे कुत्तों के आतंक की चर्चा हुई थी। इस काउंसिल में सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल, मेयर समेत शहर के कई नामी व्यापारी, राजनेता और बुद्धिजीवी शामिल हैं।
---वर्जन---
एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें मेट्रो, चंडीगढ़ की तरफ भी एयरपोर्ट का गेट खोलने, कलेक्टर रेट कम करने, हुक्का पर प्रतिबंध, दूसरे मेडिकल कॉलेज जैसे कुछ अहम मुद्दे रहेंगे।
विज्ञापन

- मनोज परिदा, सलाहकार, यूटी प्रशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें