फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देव की विदाई होगी शानदार, लगेगा कॉमेडी का तड़का

Sat, 12 Mar 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चर्चित एडवाइजर विजय कुमार देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के चर्चित एडवाइजर विजय कुमार देव की दिल्ली वापसी से पहले विदाई पार्टी दी जाएगी। पहली बार यूटी प्रशासन के किसी अधिकारी के लिए इस तरह की खास विदाई पार्टी आयोजित की जा रही है। यूटी का डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स विभाग रविवार को देव के सम्मान में फेयरवेल पार्टी आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पहली बार होगा जब फेयरवेल में पूरे शहर को आमंत्रित किया गया है।  शहर वासियों में विजय देव की ख्याति और कई संगठनों के आग्रह  पर  देव ने टैगोर में करीब 40 मिनट के कार्यक्रम में शिरकत की हामी भरी है। शनिवार को विभाग के अधिकारी फेयरवेल पार्टी को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे।

जानकारी अनुसार सेक्टर-18 टैगोर थियेटर में रविवार शाम 6.30 बजे फेयरवेल पार्टी का कार्यक्रम रखा गया है। विजय देव के सम्मान में 3-4 कल्चरल इवेंट आयोजित किए जाएंगे। जिसमें डांस परफार्मेंस और कॉमेडी की प्रस्तुति खास होगी। इस मौके पर कुछ एकेडमी विजय देव को सम्मानित भी कर सकती हैं।
विज्ञापन


प्रोग्राम के तहत देव भी स्टेज से लोगों को संबोधित कर शहर में बिताए दिनों की कुछ यादों को ताजा कर सकते हैं। कार्यक्रम में शहर से काफी भीड़ जुटने की उम्मीद है। ऐसे में टैगोर में बैठने के कुछ अतिरिक्त इंतजाम किए जा सकते हैं। बरसात का मौसम होने के कारण खुले में स्क्रीन लगाने का शनिवार तक कोई फैसला नहीं लिया गया।

कार्यक्रम में सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं पंचकूला और मोहाली से भी काफी लोगों के आने की उम्मीद है। यूटी प्रशासन के अन्य आईएएस,एचसीएस और पीसीएस अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

यूटी गेस्ट हाउस में देव को दी फेयरवेल पार्टी
एडवाइजर विजय देव के सम्मान में शनिवार को यूटी प्रशासन के सभी आईएएस,आईपीएस,एचसीएस और पीसीएस अधिकारियों ने फेयरवेल पार्टी आयोजित की। दोपहर बाद 4 बजे यूटी गेस्ट हाउस में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर देव ने सभी अधिकारियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें दिल लगाकर शहर के लिए काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें