पेक में एमटेक के खाली सीटों पर दाखिला, 11 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
-गेट या बीटेक की मेरिट के आधार पर किया जाएगा दाखिला
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) ने एमटेक प्रोग्राम में खाली सीटों के लिए दाखिले का नोटिस जारी किया है। संस्थान ने गेट और गैर-गेट योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दाखिला गेट या बीटेक की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कॉलेज की वेबसाइट https://pec.ac.in/admissions/mtech पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।