फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी सख्ती : चंडीगढ़ नगर निगम में काम कराने आना है तो करना होगा यह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के कारण फिलहाल नगर निगम में लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आवश्यक कार्य होने पर अफसर से पहले अनुमति लेनी होगी, उनकी स्वीकृति के बाद ही निगम में किसी को प्रवेश मिलेगा। निगम आयुक्त केके यादव द्वारा यह निर्देश जारी करने के बाद ये सोमवार से लागू हो गए हैं। कर्मचारियों के अंदर आते ही निगम के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि कोरोना महामारी तेजी से अपने पैर फैला रही है। निगम कार्यालय में भी लगातार कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जाए। कम से कम लोगों को कार्यालय में आने की अनुमति दी जाए। साथ ही ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि लोग कार्यालय आने के बजाय ऑनलाइन ही अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। आयुक्त ने बताया कि कोई आवश्यक कार्य है जो ऑनलाइन नहीं हो सकता है, उसके लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क करके समय लेकर कार्यालय में आने की अनुमति है। शुक्रवार को यह निर्देश दिए गए थे, जिसे सोमवार से लागू कर दिया गया है।
निगम में अब तक 60 से ज्यादा कर्मचारी मिल चुके हैं संक्रमित
निगम में अब तक 60 से ज्यादा अधिकारियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में संक्रमित कर्मचारियों के कारण हर विभाग में संख्या लगभग आधी रह गई है। इस कारण न किसी फाइल पर काम हो पा रहा है और न किसी नई योजना के बारे में चर्चा हो पा रही है। एक समय जहां अधिकारियों के सामने फाइलों का ढेर लगा रहता था, सोमवार को ज्यादातर अधिकारियों के पास न के बराबर फाइलें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें