पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ गांधीयन एंड पीस स्टडीज ने 2014-15 में एमए, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विभाग में एमए की 29 सीटें, एमफिल की 10 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। एमए में दाखिले के लिए 2 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। 8 जुलाई को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। एमफिल कोर्स में 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एंट्रेंस टेस्ट 27 जुलाई को होगा।
विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि पीएचडी कोर्स में दाखिला खाली सीटों की उपलब्धता पर होगा। पीएचडी कोर्स के लिए यूजीसी-नेट या पीयू के पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर होना जरूरी है।
एमए कोर्स करने वालों के लिए हॉस्टल में 2 लड़के और 2 लड़कियों की सीट रिजर्व हैं। एमफिल कोर्स के लिए हॉस्टल में तीन सीटें (2 लड़के, 1 लड़की) शामिल हैं। डॉ. मनीष ने बताया कि विभाग की ओर से एमए और पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स भी शुरू करने का प्रपोजल पीयू प्रशासन के पास भेजा है।