जिले भर के 126 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब भी दाखिले धड़ल्ले से हो रहे हैं। जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय ने इन स्कूलो को बंद करने के आदेश दिए थे, लेकिन स्कूलों ने अपनी मनमानी चलाते हुए दाखिला चलाया हुआ है। अभी तक जिले में लगभग 30 से 35 हजार बच्चों का अवैध स्कूलों में दाखिला हो चुका है। शिक्षा विभाग भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
गौरतलब है कि जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय ने जिले के 157 स्कूलों की लिस्ट जारी की थी, जिनमें से 31 ने दस्तावेज जमा करा दिए थे और 126 स्कूलों पर कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया था। अभिभावकों को कहा था कि वह इन 126 स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला ना कराएं, ताकि आने वाले समय में उनको किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। जिला शिक्षा अधिकारी ने मौलिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद स्कूलों को नोटिस दिया था कि वह अपने स्कूलों में तब तक किसी बच्चे का दाखिला नहीं कर सकते तब तक वह अपने दस्तावेज जमा नहीं कराते, अगर वह नियम की अवहेलना करते हैं तो उनके स्कूल को बंद किया जाएगा, लेकिन स्कूलों ने अपनी मनमानी की और स्कूलों में दाखिला किया।
दीवारों पर पेंटिंग करवा लोगों को कर रहे गुमराह
जिले के आधे से ज्यादा स्कूल शहर व कॉलोनियों की दीवारों पर मान्यता प्राप्त स्कूल लिखकर लोगों को गुमराह कर रहे है, लेकिन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हरि सिंह कॉलोनी स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल ने स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए लिखा है कि उनका स्कूल मान्यता प्राप्त है। हकीकत यह है कि विभाग द्वारा जारी की गई सूची में उनका नाम अवैध रूप से चल रहे स्कूल के तौर पर लिखा है। इससे साफ-साफ जाहिर होता है कि वह किसी ना किसी अधिकारी की मिली भगत से खुलकर दाखिले व दीवरों पर पेंटिंग बनवा रहे है।
एक तो अवैध ऊपर से इंग्लिश मीडियम
वधावा राम कॉलोनी स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल ने दीवारो पर पेंटिंग बनवाकर लिखवाया है कि उनका स्कूल मान्यता प्राप्त है और उनका स्कूल सीबीएसई है। लेकिन विभाग की सीबीएसई की सूची में स्कूल का कही भी नाम नहीं है, साथ ही वह अवैध स्कूल है, क्योंकि स्कूल का नाम ना तो अवैध स्कूल की सूची में है और ना ही मान्यता प्राप्त स्कूल की सूची में है। यह पेंटिंग अभिभावकों को सिर्फ और सिर्फ अपनी और आकर्षित करने के लिए बनाई गई है, ताकि अभिभावक मान्यता प्राप्त स्कूल व सीबीएसई का नाम सुनते ही उनके स्कूल में दाखिला करवा दे।
दुकान के अंदर खुला बिना नाम का स्कूल
जाटल रोड स्थित पालीवाल बचपन पैरेडाइज स्कूल दुकान के अंदर खुला हुआ है। स्कूल के बाहर ना कोई स्कूल का नाम है और ना कोई पता। इस अवैध रूप से चल रहे स्कूल में सैंकड़ों बच्चे पढ़ रहे है। वहीं अभिभावकों को पता ही नहीं की वह स्कूल अवैध रूप से अपनी मनमानी कर रहा है। जल्द ही इन स्कूलों पर ताला लगाने का अंदाजा बताया जा रहा है।
स्कूल प्रंबंध व शिक्षा विभाग के अधिकारी की मिली भगत से चल रहे अवैध स्कूल- शोकेंद्र
2 जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष शाकेंद्र बालियान का कहना है कि शिक्षा विभाग की मर्जी के बिना शहर में एक भी स्कूल अवैध रूप से नहीं चल सकता, लेकिन विभाग की मिली भगत से शहर में सैंकड़ों स्कूल अवैैध रूप से चल रहे है। इन अवैध स्कूलों में 30 से 35 हजार बच्चे दाखिला ले चुके है, अगर विभाग अभी भी इनपर कार्यवाही करे तो बच्चों का अभी भी किसी स्कूल में दाखिला हो सकता है, अगर देरी हुई तो वह किसी स्कूल में दाखिला नहीं ले सकेंगे।
हाईकोर्ट व पंचकूला से आदेश आने के बाद भी शिक्षा विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई- सुधा
समाजसेवी सुधा झा का कहना है कि पानीपत शिक्षा विभाग को पंचकूला शिक्षा विभाग के साथ-साथ हाईकोर्ट के भी आदेश आए है कि इन स्कूलों को जल्द से जल्द बंद किया जाए, लेकिन विभाग की मिली भगत से इन स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दूसरा उन्होंने कहा है कि पानीपत ने खानापूर्ति के लिए कुछ स्कूलों की ही सूची भेजी थी, जिनको पंचकूला से बंद करने के आदेश मिले, लेकिन शहर में इन स्कूलों के साथ-साथ बहुत स्कूल ऐसे है, जो अवैध रूप से चल रहे है और विभाग की अवैध सूची से बाहर है।
निदेशालय के आदेशों पर स्कूलों को बंद करने के दिए नोटिस- डीईईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर कादियान ने कहा कि निदेशालय के आदेशों पर जो अवैध स्कूल है उनको बंद करने का नोटिस दे दिया गया है, जल्द ही इन स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी अवैध स्कूलों की सूची भेज दी है, ताकि शेष स्कूलों पर कार्रवाई की जा सके।
ये 126 स्कूल नहीं कर रहे नियमों की पालना, चल रहे अवैध
आदर्श पब्लिक स्कूल, वार्ड 11
आदर्श विद्या निकेतन, वार्ड 11
आदेश पब्लिक स्कूल, सब्जी मंडी
अदवातम पब्लिक स्कूल, भगत नगर
आनंद पब्लिक स्कूल, वार्ड 12
आनंद मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कलंदर चौक
अशोका पब्लिक स्कूल, वधावा राम कॉलोनी
एवीएम पब्लिक स्कूल, इंदिरा कॉलोनी
बाल स्वस्तिक पब्लिक स्कूल, उझा रोड
बाल उपवन पब्लिक स्कूल, नूरवाला
बाल विद्या मंदिर, मॉडल टाउन
भगत सिंह पब्लिक स्कूल
भाई लालो मिडिल स्कूल, तहसील कैंप
भरत पब्लिक स्कूल, अशोक विहार
भरत पब्लिक मिडिल स्कूल
भारती पब्लिक स्कूल, बलजीत नगर
भारतीय विद्या मंदिर
भीमगोडा बजरंग मिडिल स्कूल
भोडवाल माजरी स्कूल
ब्लूम पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन
ब्राइट पब्लिक स्कूल साईं कॉलोनी
सीबीएल पब्लिक स्कूल
चंदन कौर विद्या मंदिर
चौहान पब्लिक स्कूल
चव्हाण ऋषि पब्लिक स्कूल, संजय कॉलोनी
चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल
डीडीएस पब्लिक स्कूल
डीपीएस पब्लिक स्कूल, उग्राखेड़ी
डीएस पब्लिक स्कूल, सनौली रोड
गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
गांधी मध्य विद्यालय, उरलाना कलां
गौतम पब्लिक स्कूल, देशराज कॉलोनी
गौतम पब्लिक स्कूल
गायत्री पब्लिक स्कूल
गीता पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी
गीता पब्लिक स्कूल, राजनगर
गॉड ब्लासम पब्लिक स्कूल
ग्रीन हेरिटेज पब्लिक स्कूल, समालखा
गुरु नानक पब्लिक स्कूल, नलवा कॉलोनी
ज्ञानदीप स्कूल, चुलकाना
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, वीवर कॉलोनी
ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल
ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, खादी कॉलोनी
ज्ञान विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल
ज्ञान विद्या मंदिर
हैपी चाइल्ड पब्लिक स्कूल
हैपी चाइल्ड पब्लिक स्कूल, रामनगर
हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल, समालखा
हैपी पब्लिक स्कूल,बत्रा कॉलोनी
हिंद मिडिल स्कूल
कपिला मिडिल स्कूल
किड्जी स्कूल, गुलाटी रोड, समालखा
कृष्णा पब्लिक स्कूल, पटेल नगर
केटीएस आर किड्स पब्लिक स्कूल
एलडीएमएस एसईसी स्कूल
एम डी पब्लिक स्कूल, उग्राखेड़ी
एम ए डी मिडिल स्कूल, भगत नगर
एम ए डी मिडल स्कूल, अशोक विहार
महादेव पब्लिक स्कूल, भरत नगर
महादेव पब्लिक स्कूल, कुलदीप नगर
मानव सेवा समिति पब्लिक स्कूल, असंध रोड
माथुर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, वार्ड 11
मैरी मॉडर्न स्कूल, सैनी कॉलोनी
मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भलौर
मोरल पब्लिक स्कूल, शास्त्री कॉलोनी
मॉर्निंग गैलेक्सी किड्स वैली, न्यू हाउसिंग
मदर्स गलोरी पब्लिक स्कूल, गणेश नगर
एनबी रिपब्लिक स्कूल
नालंदा पब्लिक स्कूल, उझा गेट, रिसालू
नटराज पब्लिक स्कूल, जावा कॉलोनी
नवज्योति हाई स्कूल, खोजकीपुर
नव ज्योति पब्लिक स्कूल, अशोक विहार
नवनिर्माण पब्लिक स्कूल, हनुमान कॉलोनी
न्यू मॉडल स्कूल, गुरु नानकपुरा
न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल, विवर्स कॉलोनी
निर्मल कुटिया का स्कूल, कुटानी रोड
पालीवाल बचपन पैरेडाइज, जाटल रोड
पैराडाइज पब्लिक स्कूल
प्रगति पब्लिक स्कूल, सनौली रोड
प्रकाश पब्लिक स्कूल, अशोक विहार
पूर्णमल विद्याकरे, बत्रा कॉलोनी
आर के पब्लिक स्कूल
आर के पब्लिक स्कूल रिफाइनरी रोड
आर एस पब्लिक स्कूल न्यू रमेश नगर
राय पब्लिक स्कूल, हरि सिंह कॉलोनी
आरबीएम पब्लिक स्कूल
आरडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल रक्सेड़ा
ऋषिकुल पब्लिक स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया
रॉयल इंटरनेशनल स्कूल, सब्जी मंडी
रोजी पब्लिक स्कूल, समालखा
एसबी बाल विकास, काबड़ी रोड
एसडीएन किंडरगार्टन, सुभाष नगर
संस्कार भारती पब्लिक स्कूल, कृष्णा कॉलोनी
सरस्वती पब्लिक स्कूल, बत्रा कॉलोनी
सरस्वती पब्लिक स्कूल, देशराज कॉलोनी
सरस्वती पब्लिक स्कूल, शिव मंदिर कॉलोनी
सरस्वती पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी
सरस्वती पब्लिक स्कूल हरि सिंह कॉलोनी
सरस्वती विद्या मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया
सरस्वती विद्या मंदिर, बुडशाम
सरस्वती विद्या मंदिर, पूठर
सरस्वती विद्या मंदिर, जलालपुर-1
एसडीएम पब्लिक स्कूल, बापौली
एसडीएम पब्लिक स्कूल
शांति पब्लिक स्कूल, नांगल खेडी
शिक्षा दीप विद्यालय, किशनपुरा
शिंशु निकेतन स्कूल, हनुमान कॉलोनी
शिव निकेतन पब्लिक स्कूल, अशोक नगर
शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, सनौली रोड
शिव माडर्न स्कूल, राम नगर
शिव विद्या मंदिर, देशराज कॉलोनी
शिवम पब्लिक स्कूल, किशनपुरा
श्रीराम स्कूल, गंगाराम कॉलोनी
श्रीराम पब्लिक स्कूल, रसुराम कॉलोनी
श्रीराम शिक्षा मंदिर, कलंदर चौक
सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, सनौली रोड
सोफिया स्पेंट स्कूल, इसराना
सनराइज पब्लिक स्कूल, सोदापुर रोड
द ग्रेट जीवन पब्लिक स्कूल, विकास नगर
उज्जवल पब्लिक स्कूल, सनौली रोड
विकल्प मिडिल स्कूल, रक्सेड़ा
विनय पब्लिक स्कूल, बापौली