फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कॉलेज में एडमिशन की चौथी काउंसलिंग, हर स्ट्रीम के लिए अलग होगी

Tue, 31 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहर के कालेजों में एडमिशन के लिए 31 जुलाई को चौथी काउंसलिंग होगी। इसमें सिर्फ उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर रखा है। ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए नए छात्रों को आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बीकॉम की काउंसिलिंग डीएवी कालेज सेक्टर-10, बीबीए की पीजी जीसी-11, बीसीए की एमसीएम डीएवी कालेज सेक्टर-36, बीएससी नॉन मेडिकल एवं अन्य इलेक्टिव की श्री गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26, बीएससी मेडिकल एवं अन्य इलेक्टिव की एसडी कॉलेज सेक्टर-32, बीएससी बायोटेक ऑनर्स की पीजी जीसीजी सेक्टर-42 में करवाई जाएगी।

कालेज के यूटी पूल के जनरल कैटेगरी के 80 फीसदी तक के छात्र कालेज में 9 से 11 बजे, 60 फीसदी से अधिक अंक  वाले 11 से 12 बजे और 60 प्रतिशत से कम अंक वाले दोपहर 12 से एक बजे और आरक्षित वर्ग के छात्र एक बजे दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


उधर, बाहरी यूटी पूल के जनरल वर्ग के 80 फीसदी अंक प्राप्त छात्रों का दाखिला दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक, 80 प्रतिशत से कम वाले 3 से 4 बजे और आरक्षित वर्ग के छात्रों का दाखिला 4 बजे से होगा। कालेज में संकाय के अनुसार खाली सीटों की जानकारी 2 अगस्त को दी जाएगी। 3 अगस्त को काउंसलिंग निर्धारित होगी। हायर एजूकेशन विभाग के एडमिशन पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें