पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर राज्यपाल पद ग्रहण के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री के साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय पर सोमवार को उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया। 15 मिनट के इस मुलाकात में बदनोर ने चंडीगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बदनोर को 17 अगस्त को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि उन्होंने 22 अगस्त को शपथ ग्रहण किया। उनके पास चंडीगढ़ के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी है। वह पूर्व राज्यसभा सांसद हैं और राजस्थान के भिलवाड़ा से आते हैं।