फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने 'म्यूजियम ऑफ ट्रीज' का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ में ‘म्यूजियम ऑफ ट्रीज’ का उद्घाटन किया। सिख धर्म से संबंधित पवित्र वृक्षों की संरक्षण करने वाले इस अनोखे प्रोजेक्ट में पवित्र वृक्षों के नाम पर कई सिख गुरुद्वारों के नाम रखे गए हैं। कोविड-19 के मद्देनजर इसका उद्घाटन ऑनलाइन किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु पर्व की बधाई देते हुए बदनौर ने कहा कि यह श्री गुरु नानक देव जी को याद करने का सबसे बढ़िया दिन और उपयुक्त विधि है, जिनकी वाणी कुदरत, वातावरण, वृक्षों, पौधों और जीवों के जीवन के हवालों से भरपूर है। बदनौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मौसम में तबदीली मानवता के लिए एक तत्काल संकट है और इस चुनौती से निपटने के लिए लोगों की राय जुटाने के लिए ‘म्यूजियम ऑफ ट्रीज’ जैसी पहल के साथ लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने 12 पवित्र वृक्षों का क्लोन तैयार करने के लिए 10 सालों से धैर्य और लगन के साथ काम करने के लिए डीएस जसपाल की सराहना की और आशा जताई कि बाकी वृक्षों का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें