चंडीगढ़। कोरोना से सोमवार को जहां एक मरीज की मौत हो गई, वहीं 67 लोग संक्रमित पाए गए। यह लोग मनीमाजरा, रायपुर खुर्द, सारंगपुर, पलसौरा, सेक्टर-48, 49, 51, 56, 30 आदि जगहों के हैं। सेक्टर-15 में सर्वाधिक 18 लोग संक्रमित मिले। कोरोना मृतक की पहचान सेक्टर-37 निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। उधर, 114 लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि शहर में अब तक कोरोना से 277 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17409 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर कोविड की जांच के लिए लगाई गई टीमों ने रेलवे स्टेशन से दस नमूने और सुखना लेक से 115 नमूने जांच को लिए।