फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक पुरोहित ने बुड़ैल जेल से खरीदीं तीन जनता थालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने बुड़ैल जेल में म्यूजिक बैंड बनाने के लिए अपने विशेष फंड से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। राज्यपाल शनिवार को जेल में कैदियों के लिए योग विशेषज्ञ निवेदिता जोशी के योग सत्र में शामिल होने पहुंचे थे। प्रशासक ने जेल में कैदियों की ओर से बनाई जाने वाली मिठाई और खाने की गुणवत्ता जांची, जो बढि़या पाई गई। उन्होंने 30 रुपये वाली तीन जनता थाली भी खरीदी। उन्होंने कहा कि अब राजभवन कैदियों की ओर से बनाई गई मिठाई खरीदेगा। उन्होंने जेल विभाग की ओर से जेल के अंदर स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान नामक सफाई अभियान शुरू करने की तारीफ की। उन्होंने महिला कैदियों के वार्ड में शुरू मसाला विभाग का भी दौरा किया। बता दें कि इस विभाग की ओर से मोटे अनाज से बनी खाने की चीजें सेक्टर-22 स्थित नव सृजन नामक शॉप पर बिक्री के लिए भेजी जाती हैं। इस दौरान उनके साथ गृह सचिव नितिन कुमार, आईजी जेल दीपक पुरोहित भी थे। पुरोहित ने कहा कि योग मानसिक तनाव को कम करने का सबसे बढि़या तरीका है। जेल में आर्ट ऑफ लिविंग से कैदियों को योग सिखाया जा रहा है। निवेदिता जोशी ने कैदियों को योग की तकनीकें सिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें