फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास में महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास में महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए युवक को क्राइम ब्रांच और सारंगपुर थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक से मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। आरोपी ईडब्ल्यूएस धनास का रहने वाला भरत उर्फ पिकाचू है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने धनास में एक घर का ताला तोड़ सिलिंडर और एलईडी चुरा ली थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों चीजें बरामद कर ली हैं। वहीं, पता चला है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड है और वह चोरी, वाहन चोरी, ट्रेसपासिंग और चोट पहुंचाने के आठ मामलों में पकड़ा जा चुका है। बता दें बीते 10 मई को सारंगपुर थाना पुलिस ने सेक्टर-25डी की आरती नामक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया था। महिला ने शिकायत में कहा था कि 29 अप्रैल को वह किसी काम से धनास गई थी और इसी दौरान एक युवक उनका मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलसूत्र छीनने वाला युवक धनास में घूम रहा है और वह मंगलसूत्र को बेचने जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजीव कुमार की संयुक्त टीम ने धनास के सामुदायिक भवन के पास से 20 साल के आरोपी भरत उर्फ पिकाचू को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें