फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक पुरोहित ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। इसमें ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी पहुंचे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा की। रथ के आगे झाड़ू लगाई और उसे खींचा। शहर के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई यह रथयात्रा इस्कॉन मंदिर लौटकर संपन्न हुई। रथ में भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र को आकर्षक तरीके से सजाकर विराजमान कराया गया था। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु नृत्य और संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। लोगों में भारी उत्साह था। यात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कई लोग टोलियां बनाकर नृत्य व संकीर्तन कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह स्टॉल लगाकर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा में वृंदावन से प्रबोधानंद सरस्वती, श्रीधाम प्रभु, राधा वल्लभ प्रभु, दिल्ली से रुक्मणि कृष्ण प्रभु सहित इस्कॉन के वरिष्ठ भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ को लगाया 1008 व्यंजनों का भोग
इस्कॉन के सह अध्यक्ष अक्रूर नंदन दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की पूजा के उपरांत आरती हुई। श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए 1008 व्यंजनों का भोग भगवान को अर्पित किया गया। रथयात्रा के दिन परिवार के साथ अपने अपने घरों से प्रसाद लेकर भक्त इस्कॉन पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहर के 108 प्रबुद्ध लोगों ने भगवान की आरती उतारी। उन्होंने बताया कि शहर में यह भगवान जगन्नाथ की 38वीं रथयात्रा है। रथयात्रा सेक्टर 36, 35, 34, सेक्टर 33-34, सेक्टर 20-21, 21, 22, 23, से होते हुए सेक्टर-36-बी पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें