फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए आने वाले 200 वर्षों का खाका तैयार: प्रशासक बदनौर

Wed, 19 Jul 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि चंडीगढ़ एक प्लान सिटी है। यह दो राज्यों की राजधानी भी हैं। वर्ल्ड हेरिटेज साइट के स्टेट्स ने चंडीगढ़ को विश्व के मानचित्र पर उकेरा है। आज चंडीगढ़ की दुनिया भर में अलग पहचान हैं।
विज्ञापन


गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि फ्रेंच आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने चंडीगढ़ को प्लानिंग कर बसाया था। लेकिन आज शहर की जरूरतें बदल चुकी हैं। ग्रेट आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने चंडीगढ़ को जब बसाया था। उस समय शहर और  यहां के बाशिंदों की जरूरतें सीमित थी। लेकिन समय के साथ चंडीगढ़ की जरूरतें बदल चुकी हैं। प्रशासक ने कहा कि इस लिहाज से लोगों की जरूरतों को देखते हुए आज चंडीगढ़ के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में परिवर्तन की जरूरत है।

बदनौर ने कहा कि आज चंडीगढ़ के समक्ष दो चुनौतियां आन खड़ी हुई हैं। पहली, लोगों की जरूरत के हिसाब से शहर में जमीन की कमी हो गई है। दूसरा, जब चंडीगढ़ शहर को बसाया गया था। तब यह शहर केवल 10 से 12 लाख लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान किया गया था। लेकिन आज शहर की आबादी करीब 16 से 17 लाख से उपर पहुंच चुकी है। इस लिहाज से बढ़ती आबादी और जरूरतों को देखते हुए परिवर्तन बेहद जरूरी हैं। गवर्नर ने कहा चंडीगढ़ प्रशासन इस दिशा में काम कर रहा है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


गवर्नर  ने कहा कि प्रशासन ने स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ के लिए आने वाले 200 साल का खाका तैयार कर लिया है। अगले 10 से 15 सालों में चंडीगढ़ के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। ताकि आने वाले 200 सालों तक यहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। गवर्नर ने कहा कि आज से 50 साल पहले चंडीगढ़ में हेल्थ, एजुकेशन व जॉब लिमिटेड था। लेकिन आज चंडीगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं,  एजुकेशन हब और जॉब सेक्टर डेलवप हो चुका है। गवर्नर ने कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ अपनी कामयाबी के नए पायदान पर होगा। चंडीगढ़ पूरे भारत के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें