फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रांसफार्मर के खुले तार और फ्यूज देखकर भड़के प्रशासक, एक्सईएन-एसडीई निलंबित, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरचंडीगढ़। तीन दिन पहले सेक्टर-8 में एक ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने पर 17 साल के किशोर की मौत हो गई थी। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित शुक्रवार को अचानक सभी अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद भी ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज और तार खुले पड़े थे, जिसपर प्रशासक भड़क गए। उन्होंने कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) और उप-मंडल अभियंता (एसडीई) को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देकर 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बनवारीलाल पुरोहित ने सलाहकार राजीव वर्मा के साथ घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का खुद आकलन किया। प्रशासक ने बिजली ट्रांसफार्मरों के खुले फ्यूज पर नाराजगी दिखाई और चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिया कि वे चंडीगढ़ में बिजली के ट्रांसफार्मरों और खंभों के आसपास के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं ताकि बिजली के से होने वाली मौतों की और घटनाओं को रोका जा सके। घटना से दुखी होकर उन्होंने मौत के कारण का पता लगाने, अधिकारियों की ओर से किसी भी तरह की चूक की पहचान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियों की सिफारिश करने के लिए एक व्यापक जांच का निर्देश दिया है। तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में एरिया के एक्सईएन और एसडीई को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली एवं विद्युत क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करके एसडीएम सेंट्रल नवीन द्वारा 10 दिनों की अवधि में मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी।

जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगीः प्रशासक
युवक की मौत पर गहरा व्यक्त करते हुए प्रशासक ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने संबंधित विभाग के भीतर जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रशासक ने इंजीनियरिंग विभाग की बिजली शाखा को भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों के आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित या कवर करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया और बिजली मंत्रालय की ओर से निर्धारित सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान, डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह, सचिव इंजीनियरिंग हरगुनजीत कौर, एसएसपी कंवरदीप कौर और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के बेटे की हुई है मौत
चंडीगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में डिप्टी डायरेक्टर मंगल सिंह के 17 साल के बेटे मयंक की 17 जुलाई को बिजली ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के वक्त युवक सेक्टर-8 स्थित बर्न जिम से एक्सरसाइज करने के बाद सड़क पर खड़ी कार के पास जा रहा था। शॉर्टकट रास्ता पार करने के लिए वह लोहे की ग्रिल पर चढ़ गया और अपना संतुलन खो बैठा, जिससे उसका चेहरा ट्रांसफार्मर से टकरा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें