फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली से पहले एक मार्मिक पहल करते हुए पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को सेक्टर-26 स्थित नारी निकेतन, आशियाना एवं स्नेहालय, सेक्टर-15 स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह और सेक्टर-47 में चंडी कुष्ठ आश्रम सहित कई कल्याणकारी संस्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन




इन दौरे पर राज्यपाल ने सभी के साथ बातचीत की। अपनी दिनचर्या, खुशियां, चुनौतियां और आकांक्षाएं लोगों के साथ साझा कीं। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस दौरान इन संस्थाओं का दौरा कर कहा कि कहा कि वे भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनकी दिवाली वैसे ही मनाई जानी चाहिए जैसे हम अपने घरों में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के पर्व से पूर्व उनका आशीर्वाद मिला। वे उनके लिए और भी बेहतर काम करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव, समाज कल्याण सचिव अनुराधा चगती और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें