फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासन का आदेश, सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले जारी करें वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के वित्त विभाग ने शुक्रवार को प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग व दफ्तरों के अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वह अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन जारी करें। इसमें कांट्रेक्चुअल, गेस्ट, आउटसोर्सिंग और डीसी रेट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशासन के वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में सभी विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि नियमित कर्मचारियों के साथ कांट्रेक्चुअल, गेस्ट, आउटसोर्सिंग और डीसी रेट पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी 29 अक्तूबर या उससे पहले वेतन मिल जाए। आदेश में लिखा है कि अगर अटेंडेंस में किसी तरह की कोई कमी होती है तो उसे अगले महीने के वेतन में एडजस्ट किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के आदेश जारी किए थे। अब प्रशासन ने सभी विभागों को ही ऐसा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें