फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के कारणों की पहचान के लिए जांच वाहन खरीदेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में वीरवार को चंडीगढ़ रोड सेफ्टी सोसाइटी की चौथी बैठक पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
विज्ञापन

सोसायटी ने बैठक कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिसमें क्रैश ऐक्सिडेंट जांच वाहन खरीदने का फैसला लिया गया, जिनका उपयोग सड़क दुर्घटनाओं और अपराध स्थल के विश्लेषण के उद्देश्य से किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन खरीदने और सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण के लिए पेक में बनाए जा रहे चंडीगढ़ रोड सेफ्टी सोसाइटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन रोड सेफ्टी के लिए सॉफ्टवेयर खरीदने का भी फैसला लिया गया। शहर में सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए लेन स्प्लिटर के साथ स्प्रिंग पोस्ट खरीदे जा रहे हैं। यूटी और नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग को चंडीगढ़ सड़क सुरक्षा के विशेषज्ञों के साथ राउंड अबाउट, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, पैदल क्रॉसिंग के बारे में परामर्श करने और भारतीय सड़क कांग्रेस कोड्स के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। पैदल चलने वालों के लिए समयबद्ध तरीके से मिड ब्लॉक क्रॉसिंग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें