फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुरंत कार्रवाई रोके प्रशासन, यह धरोहर पर हमला : विजयपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रॉक गार्डन के फेज-3 की दीवार तोड़ने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पल सिंह ने प्रशासन के इस कदम को ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने केवल यातायात बाधाओं को दूर करने की बात कही थी, लेकिन प्रशासन इसे अपने मनमाने फैसलों को लागू करने का माध्यम बना रहा है। उन्होंने मांग की कि दीवार तोड़ने और पेड़ों की कटाई की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। किसी भी विकास कार्य से पहले पर्यावरण और सांस्कृतिक प्रभाव का विस्तृत आकलन किया जाए। प्रशासन को जवाबदेह ठहराया जाए और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें