फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक परीक्षण में प्रशासन असफल : छाबड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के रोगियों की पहचान, परीक्षण में तेजी करने से ही कोरोना खत्म होगा। अब तक प्रशासन शहर में सामुदायिक परीक्षण व ठोस रणनीति बनाने में असफल रहा है।
विज्ञापन

उसका नतीजा हमने पिछले 2 दिनों में शहर में 20 मामलों से देखा है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी कोरोना वायरस टेस्ट के लिए तैयार हैं। भोजन और राशन वितरण कार्यक्रम में जहां चंडीगढ़ एसएसपी के साथ वो मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि हमने सोशल डिस्टेंसिंग, स्वच्छता के लिए जरूरी सभी सावधानियां और निर्देश का पालन कर रहे है जहां चंडीगढ़ कांग्रेस जरूरतमंदों के बीच भोजन तैयार कर बांट रही है। छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने कोरोनो वायरस संक्रमण के लिए जांच करवाने की इच्छा व्यक्त की है, ताकि फैलाई जा रहीं अफवाहों पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

1500 लोगों के लिए रोज तैयार कर कर रहे भोजन
छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस चंडीगढ़ कांग्रेस की रसोई भूखा सोए न कोई अभियान चला रही है। जहां हर रोज 1500 से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाया जाता है। लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही लंगर चल रहा है और सभी को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह तीन मई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र के साथ किसी भी तरह के भेदभाव के बिना सभी भारतीयों की मदद करना कांग्रेस की शुरू से संस्कृति और विचारधारा रही है जिसे आगे रख हम काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें