फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रावण दहन के लिए दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने मलोया गांव के यूथ वेलफेयर क्लब रामलीला कमेटी को रावण दहन के लिए आखिरी मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि रामलीला कमेटी केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के तहत ही कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रशासन की ओर से देरी से मंजूरी मिलने की वजह से कई रामलीला कमेटियां इस बार दशहरे पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक एसएसपी की ओर से जिन कमेटियों को नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) दिया गया है, उन कमेटियों को ही दशहरा के मौके पर कार्यक्रम करने की इजाजत होगी।
रामलीला कमेटी को रावण दहन के संबंध में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन अपने स्तर पर भी कुछ गाइडलाइंस जारी कर सकता है। आदेश में कहा गया है कि आयोजन के दौरान कितने लोग एकत्रित हो सकते हैं, इसे लेकर मंत्रालय के दिशा-निर्देश का ध्यान रखा जाना चाहिए। डीएम की तरफ से साफ किया गया है कि सख्त निर्देशों के साथ ही यह मंजूरी दी गई है। उधर, केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से जानकारी दी गई है कि उन्होंने इजाजत नहीं ली है, क्योंकि वह दशहरा पर कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें