फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: एडीजीपी गौरव यादव बने सीएम भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव, इस पद पर दूसरी बार आईपीएस की नियुक्ति

Mon, 04 Apr 2022 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कैडर 1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कॉडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। एक सरकारी आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी गौरव यादव इस समय पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जोकि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। इस तरह मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है। यादव राज्य पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। गौरव यादव शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

गौरतलब है कि आम तौर पर विशेष प्रधान सचिव के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है लेकिन पंजाब सरकार में यह दूसरा अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने किसी आईपीएस अधिकारी को अपना विशेष प्रधान सचिव लगाया है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ड्रग्स के मामले में गठित की एसटीएफ के प्रमुख हरप्रीत सिद्धू को भी अपना विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया था। हालांकि हरप्रीत सिद्धू की तत्कालीन डीजीपी सुरेश अरोड़ा से अनबन के चलते कैप्टन ने उन्हें बदलकर नागेश्वर राव को अपना विशेष प्रधान नियुक्त कर दिया था लेकिन कैप्टन से पहले राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री ने किसी आईपीएस अधिकारी को अपने कार्यालय में विशेष प्रधान सचिव का ओहदा नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें