दिनांक 21 जून नाम मोनिका नागर)
खाते से चार लाख रुपये उड़ाने वाले को मिली जमानत
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का कहकर ओटीपी पूछकर की थी ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। जिला अदालत ने क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर खाते से चार लाख रुपये उड़ाने वाले आरोपी विनय कुमार की जमानत याचिका को मंजूर कर दिया। 28 सितंबर 2019 को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-16 निवासी सुनील रजता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
उसने शिकायत में बताया कि उसके पास एसबीआई के दो और एचडीएफसी बैंक का एक क्रेडिट कार्ड है। वारदात के दिन दोपहर तीन बजे उसे एक नंबर से फोन आया। व्यस्त होने के कारण सुनील ने उन्हें पांच बजे फोन करने के लिए कहा। पांच बजे उन्हें दोबारा पूजा शर्मा नाम की लड़की का फोन आया। उन्होंने कहा कि आपके कार्ड की लिमिट को अपग्रेड करना है और अन्य बैंक के कार्ड भी इसके साथ लिंक हो जाएंगे। मना करने पर आरोपी ने उन्हें बातों में उलझा लिया और उनसे ओटीपी नंबर मांगा। वह बार-बार आरोपी को ओटीपी नंबर देते रहे। व्यस्त होने के कारण उस समय तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन रात को खाते से संबंधित मैसेज प्राप्त हुए जिससे उन्हें पता चला कि उनके खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी का नंबर नोट करके जांच के बाद विनय कुमार को गिरफ्तार किया था।