फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री रवीना टंडन बनीं जेनोविट मल्टीविटामिन्स का ब्रांड एंबेसडर

Thu, 26 May 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रवीना टंडन के ब्रांड अंबेस्डर बनने की घोषणा करते कंपनी के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन चंडीगढ़ की कंपनी जेनोविट मल्टीविटामिन्स का बनीं ब्रांड एंबेसडर। देश की 12 जेनरिक फार्मा मार्केटिंग एवं निर्माण कंपनियों में शामिल चंडीगढ़ की फार्मा कंपनी जेनलैब्स एथिका लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को जेनोविट मल्टीविटामिन्स का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


जेनलैब्स के सीईओ संजय धीर ने बताया कि रवीना टंडन को ब्रांड एंबेस्डर बनाने के पीछे उनकी फिटनेस है। आज भी वह उतनी फिट हैं, जितनी फिल्मों में दिखती थीं। हालांकि घोषणा के दौरान रवीना मौजूद नहीं थी, लेकिन मुंबई से भेजे अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जेनोविट का ब्रांड एंबेसडर बनने की उन्हें काफी खुशी है।

यह प्रोडक्ट एथिकल, सर्वश्रेष्ठ और विश्वस्तरीय है। धीर ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि कंपनी अब यूरोपीय बाजार की ओर रुख करने वाली है। इस साल के अंत तक कंपनी का एक कार्यालय चेक रिपब्लिक में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेनलैब्स के चेयरमैन संजीव सिंगल ने बताया कि  भारत की जेनेरिक फार्मा इंडस्ट्री करीब 8000 करोड़ की है और यह 10 से 12 प्रतिशत सालाना की दर से वृद्धि कर रही है। जेनलैब्स का टर्नओवर करीब 100 करोड़ का है। कंपनी की मौजूदा बाजार में हिस्सेदारी 2-3 प्रतिशत है। अब कंपनी इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के मूड में है। इसके लिए गठबंधन एवं विलय जैसे विकल्पों पर भी कंपनी काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें