फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जगह-जगह लगे पोस्टर, विनोद खन्ना लापता

Sat, 08 Aug 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसद विनोद खन्ना के लापता होने से पोस्टर शहर के गांधी चौक, वाल्मीकि चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए।
विज्ञापन


साथ ही नेशनल कोआर्डिनेटर यूथ कांग्रेस कार्तिक वडैहरा के नेतृत्व में डीएसपी सिटी मनोज कुमार ठाकुर को सांसद विनोद खन्ना की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए शिकायत दी।

कार्तिक वडैहरा ने कहा दीनानगर में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सांसद विनोद खन्ना ने यहां आना तो दूर, अपनी ओर से संवेदना का एक शब्द भी नहीं कहा। इतना ही नहीं इस आतंकी हमले में शहीद पुलिस जवानों व लोगों को श्रद्धांजलि तक अर्पित नहीं की, जबकि वह उन्हीं के हलके से संबंधित है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आतंकी हमले पर कुछ न बोलने से नाराज हैं कांग्रेसी

कार्तिक वडैहरा ने कहा कि चुनावों के समय हल्के की जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाले सांसद विनोद खन्ना ने अपने ही हल्के में हुई इतनी बड़ी घटना के बाद भी एक शब्द नहीं कहा है। इस दौरान कांग्रेसियों शहर में रैली भी निकाली। रैली डाकखाना चौक से शुरू होकर गांधी चौक, वाल्मीकि चौक, लेबर शेड से होती हुई थाना डिवीजन नंबर एक पहुंची।

वडैरहा ने डीएसपी सिटी को शिकायत देते हुए मांग की है, कि सांसद विनोद खन्ना को जल्दी से ढूंढा जाए। इस मौके पर अमित संगड़, योगेश पाल (सन्नी) मोहित, रोहित कुमार, गौरव ठाकुर, संजीव कुमार, दीपू, मोती, गगन, अनिल डोगरा, रमन शर्मा, अमन कुमार, अशोक कुमार, सुनील, मोती लाल, गगन, जोगिंद्र, रवि कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार, गगनदीप सिंह, रोहित कुमार, किशन लाल सहित अन्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें