पाकिस्तान गए पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अटारी-वाघा सड़क सीमा के रास्ते मंगलवार को वतन लौट आए। शत्रुघ्न सिन्हा को पाकिस्तान वाघा सीमा पर छोड़ने के लिए उनके पारिवारिक मित्र पहुंचे थे। सिन्हा पाकिस्तान के एक बड़े व्यापारी मियां असद अहसान के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अली के साथ भी बातचीत की थी। वतन लौटने पर सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा कि इस दौरे का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। यह उनका निजी दौरा था। सिन्हा के पाकिस्तान पहुंचने पर वहां के मीडिया में कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।