फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत एएसआई रांग साइड से दौड़ा रहा था एक्टिवा, लोगों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
नशा करके रांग साइड में एक्टिवा चला रहा एएसआई, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित अनाज मंडी के पास नशे में धुत एक एएसआई का गलत दिशा में एक्टिवा चलाते हुए झूम रहा था। इस दौरान उसने कुछ वाहनों को टक्कर मारी तो लोगों ने रोक लिया। एएसआई ने मास्क भी नहीं लगाया था। स्थिति यह थी कि वह ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने एएसआई का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो वीरवार को वायरल हो गया। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एएसआई देविंदर सिंह का चालान कर एक्टिवा को जब्त कर लिया है। वहीं, मामला जब एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के पास पहुंचा तो उन्होंने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीरवार को सोशल मीडिया पर गलत दिशा में एक्टिवा चलाते हुए चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई के कई सारे वीडियो वायरल हो गए। वीडियो में लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि चंडीगढ़ पुलिस का एएसआई सेक्टर-26 की सब्जी मंडी के पास गलत दिशा में एक्टिवा से जा रहा है और कुछ गाड़ियों को उसने टक्कर भी मारी है। जब लोगों ने उसे रोका तो वह एक्टिवा से नीचे उतर गया और उससे सीधा खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा। उसने मास्क भी नहीं पहना है। वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि नशे में धुत एएसआई का नाम देविंदर सिंह है, जिसने अपनी वर्दी से नेम प्लेट उतार ली है। इसने इतनी शराब पी रखी है कि ये खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। इसी बीच पुलिस कर्मी लोगों से बार बार माफी मांगने लगता है। लेकिन लोगों ने उसकी एक न सुनी और पूरे वाकया को वीडियो में कैद कर मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस कर्मी का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं सेक्टर-26 थाना पुलिस का कहना है कि मामला एक हफ्ता पुराना है। एएसआई के एक्टिवा का चालान कर एक्टिवा को जब्त कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी गई है। वहीं, इस मामले में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें