फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में एक्टिवा चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आजकल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रहीं है और चोरों को न तो पुलिस का डर और न ही सीसीटीवी कैमरों का। ऐसा ही एक मामला वीरवार की रात माड़ी वाला टाउन में सामने आया है, जिसमें एक एक्टिवा चोरी हो गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अशोक कुमार ने बताया कि वह वीरवार की रात अपनी ससुराल में माड़ी वाला टाउन गया था और उनके घर के बाहर एक्टिवा नंबर सीएच 01बीई 0715 खड़ी की थी। अगले दिन सुबह 8 बजे जब देखा तो एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि रात 1 बजे एक युवक मास्टर चाबी से ताला खोलकर एक्टिवा स्टार्ट करके ले गया है। अशोक ने बताया कि डिक्की में उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर सूचना दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें