फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक्टिवा फिसलने से गिरे, नाबालिग को लगा चाकू, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते शुक्रवार रात की लगभग 9.30 बजे चाकू लेकर एक्टिवा पर जा रहे दो नाबालिगों में से एक की राम दरबार फेज-1 में एक्टिवा फिसलने से चाकू सीने में लगने से मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि 17 साल का नाबालिग चाकू लेकर पीछे बैठा था। एक्टिवा जैसे ही सड़क पर गिरी तो चाकू सीधा उसके दिल के पास लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चाकू एक्टिवा चला रहे 16 वर्ष के नाबालिग के सीने भी लग गया। 17 वर्षीय नाबालिग को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी एक्टिवा चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस भर्ती नाबालिग से विस्तार से पूछताछ नहीं कर पाई है। मृतक और घायल राम दरबार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मृतक सेक्टर 47 स्थित केंद्रीय स्कूल में 11वीं का छात्र था। वहीं घायल छात्र ओपन बोर्ड से दसवीं कर रहा है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच कर रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सेक्टर 31 थाना प्रभारी और डीएसपी भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई। हालांकि, पुलिस को मौके से चाकू बरामद नहीं हुआ।
घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी मिला है, जो रात में अपने कुत्ते को घुमा रहा था। उसके मुताबिक दोनों नाबालिग बिना हेलमेट के थे। सड़क पर मोड़ काटते वक्त एक्टिवा के फिसलने से हादसा हुआ। घायल युवकों को वह अपनी कार में सेक्टर 32 जीएमसीएच ले गया, जहां 17 वर्षीय छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल के पिता नहीं हैं। मां निजी सेक्टर में नौकरी करती है। एक्टिवा भी उसकी मां के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें