फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देह व्यापार मामले में स्पा सेंटर का मालिक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के एक स्पा सेंटर में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान जीरकपुर के अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी जीकरपुर की ड्रीम होम सोसाइटी के 36 वर्षीय बिरेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद दो दिन के रिमांड के दौरान हुई है।
विज्ञापन

अशोक और बिरेंद्र को सेक्टर-34 थाना पुलिस रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करेगी। पता चला है कि अशोक कुमार ने बिरेंद्र ठाकुर को आगे यह स्पा सेंटर चलाने के लिए दिया हुआ था। इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट की धाराओं समेत आईपीसी की धारा 370 और 120बी के तहत बीते 16 सितंबर को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सेक्टर-32डी के इस स्पा सेंटर में फर्जी ग्राहक भेज बाद में रेड कर चार युवतियों को रेस्क्यू किया था। वहीं तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें