फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : एक्टिवा सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास शुक्रवार को पति के साथ जा रही एक एक्टिवा सवार महिला को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तत्काल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को पीजीआई ले गई, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना पुलिस के अनुसार, जीरकपुर की बादल कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी पति राजवीर के साथ एक्टिवा से सेक्टर-17 में किसी काम से आईं थीं। इसी दौरान स्लिप रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। उसके बाद कार चालक मौके से भाग निकला। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस चौराहे, बैंक व अन्य शोरूम के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच रही है। राजवीर को हल्की चोट आई हैं। पति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें