चंडीगढ़। सेक्टर-7/26 खालसा लाइट प्वाइंट पर कार की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान कांसल निवासी सचिन राणा के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल के चचेरे भाई पंकज ने बताया कि वह कांसल में रहते हैं। बीते 24 दिसंबर को सचिन एक्टिवा से जा रहा था। सेक्टर-7/26 खालसा लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे सचिन एक्टिवा सहित सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 26 थाना पुलिस शिकायतकर्ता के बयान पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।